भजन लिंक 3 पर क्लिक करें
भजन लिंक 4 पर क्लिक करें


(1).   राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,
मैया करादे मेरो ब्याह
उम्र तेरी छोटी है, नज़र तेरी खोटी है,
कैसे करादू तेरो ब्याह
जो नहीं ब्याह कराये, तेरी गैया नहीं चराऊ
आज के बाद मेरी मैया तेरी देहली पर न आऊँ
आएगा रे मज़्ज़ा रे मज़्ज़ा अब जीत हार का
॥ राधिका गोरी से बिरज की छोरी से...॥
चन्दन की चौकी पर मैया तुझको बिठाऊँ
अपनी राधा से मैं चरण तेरे दबवाऊं
भोजन मैं बनवाऊंगा बनवाऊंगा, छप्पन प्रकार के
॥ राधिका गोरी से बिरज की छोरी से...॥
छोटी सी दुल्हनिया जब अंगना में डोलेगी
तेरे सामने मैया वो घूँघट न खोलेगी
दाऊ से जा कहो जा कहो बैठेंगे द्वार पे
॥ राधिका गोरी से बिरज की छोरी से...॥
सुन बातें कान्हा की मैया बैठी मुस्काएं
लेके बलैयां मैया हिवडे से अपने लगाये
नज़र कहीं लग जाये न लग जाये न मेरे लाल को
॥ राधिका गोरी से बिरज की छोरी से...॥
राधिका गोरी से बिराज की छोरी से
कान्हा कारादू तेरो बियाह


(2) .   राधे तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए।।

ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे इसे समझाऊं,
जितना इसे समझाऊं,
उतना ही मचल जाए,
राधे तेरे चरणो की,
गर धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए।।

सुनता हूँ तेरी रहमत,
दिन रात बरसती है,
एक बूँद जो मिल जाए,
मन की कलि खिल जाए,
राधे तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए।।


नजरो से गिराना ना,
चाहे जितनी सजा देना,
नजरो से जो गिर जाए,
मुश्किल ही संभल पाए,
राधे तेरे चरणो की,
गर धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए।।

राधे इस जीवन की,
बस एक तम्मना है,
तुम सामने हो मेरे,
मेरा दम ही निकल जाए,
राधे तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए।।

राधे तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए।।




सांवरे .. अगर तेरा सहारा न होता, तो सुन्दर संसार हमारा न होता।
तूफानों की तबाही में गुम हो जाते, अगर सर पे हाथ तुम्हारा न होता।।
।। जय श्री श्याम।।

श्री हनुमान चालीसा 


दोहा :


श्रीगुरु चरन सरोज रजनिज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुबर बिमल जसुजो दायकु फल चारि।। 
बुद्धिहीन तनु जानिकेसुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिंहरहु कलेस बिकार।। 

चौपाई :

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

रामदूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।

कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुंडल कुंचित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।
कांधे मूंज जनेऊ साजै।

संकर सुवन केसरीनंदन।
तेज प्रताप महा जग बन्दन।।

विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा।।

भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज संवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
लंकेस्वर भए सब जग जाना।।

जुग सहस्र जोजन पर भानू।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना।।

आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा।
तिन के काज सकल तुम साजा।

और मनोरथ जो कोई लावै।
सोइ अमित जीवन फल पावै।।

चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।

साधु-संत के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।

राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम-जनम के दुख बिसरावै।।

अन्तकाल रघुबर पुर जाई।
जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।

और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।

संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बंदि महा सुख होई।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।। 

दोहा :

पवन तनय संकट हरनमंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहितहृदय बसहु सुर भूप।।





संकट मोचन हनुमानाष्टक



॥ संकट मोचन हनुमानाष्टक ॥
बाल समय रवि भक्षी लियो तब, तीनहुं लोक भयो अंधियारों।
ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो। 
देवन आनि करी बिनती तब, छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ को - १


बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो। 

चौंकि महामुनि साप दियो तब, चाहिए कौन बिचार बिचारो। 

कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के सोक निवारो ॥ को - २



अंगद के संग लेन गए सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो।

जीवत ना बचिहौ हम सो जु, बिना सुधि लाये इहाँ पगु धारो।

हेरी थके तट सिन्धु सबे तब, लाए सिया-सुधि प्राण उबारो ॥ को - ३



रावण त्रास दई सिय को सब, राक्षसी सों कही सोक निवारो। 

ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाए महा रजनीचर मरो।

चाहत सीय असोक सों आगि सु, दै प्रभुमुद्रिका सोक निवारो ॥ को - ४ 



बान लाग्यो उर लछिमन के तब, प्राण तजे सूत रावन मारो। 

लै गृह बैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो।

आनि सजीवन हाथ दिए तब, लछिमन के तुम प्रान उबारो ॥ को - ५ 



रावन जुध अजान कियो तब, नाग कि फाँस सबै सिर डारो।

श्रीरघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो।

आनि खगेस तबै हनुमान जु, बंधन काटि सुत्रास निवारो ॥ को - ६



बंधू समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पताल सिधारो।

देबिन्हीं पूजि भलि विधि सों बलि, देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो। 

जाये सहाए भयो तब ही, अहिरावन सैन्य समेत संहारो ॥ को - ७ 



काज किये बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो।

कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसे नहिं जात है टारो। 

बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होए हमारो ॥ को - ८ 



॥ दोहा ॥
लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।
वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर ॥





Google form
Adhar card
www.123formbuilder.com/
                                                               

ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें और भजनों का आनंद उठाएँ  राधे राधे श्याम मिला दे